विधान पार्षद ने नगर भ्रमण कर समस्याओं से हुये अवगत ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नगर निगम के वार्ड नंबर 27 में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा विभिन्न समस्याओं का निराकरण करने हेतु स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। सड़क एवं नाला की समस्याओं से लगातार लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विधान पार्षद को स्थलीय जांच करने हेतु आमंत्रित किया था। जिसको लेकर विधान पार्षद द्वारा स्थल पर पहुंचकर सभी समस्याओं का निराकरण वहां पहुंचे।नगर निगम के पदाधिकारियों को सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम मैं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि नगर निगम की अनेकों समस्याओं को वहां पहुंचकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहा हूं और सभी समस्याओं का निराकरण करने हेतु नगर निगम के पदाधिकारियों को लगातार सड़क बिजली वाला एवं आवास के लिए चल रहे योजनाओं पर गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दे रहा हूं ताकि नगर निगम के लोगों को उनकी समस्याओं से निजात मिल सके।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ निगम पार्षद प्रतिनिधि विशाल राणा, नगर निगम के मुख्य कार्यपालक अभियंता अमर झा, अजय सिंह पंकज झा, आशीष कुमार, विधान पार्षद प्रतिनिधि गौरव कश्यप एवं अन्य नगर निगम के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
