November 6, 2026

जिला स्तरीय कला उत्सव में हसनगंज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 19 Second

डेस्क (हसनगंज)

महेश्वरी अकैडमी कटिहार में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कहानी वाचन में छोटी कुमारी और दीवानी कुमारी ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी कला से निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया।नोडल शिक्षिका रागिनी राज ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही दिशा, प्रोत्साहन और उचित मंच देने की। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और छिपी प्रतिभा निखरती है।

Previous post दीपावली और छठ पूजा को लेकर बारसोई प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और साफ-सफाई पर विशेष जोर
Next post प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, कृत्रिम घाट पर दिया अर्घ्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial