September 30, 2026

कटिहार से वडोदरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 मई से ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार से वडोदरा की ओर वन वे स्पेशल ट्रेन नंबर 05737 का परिचालन आगामी 31 मई को किया जाएगा। इस संबंध में डीआरएम कर्नल शुभेंदु कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन कटिहार से 31 मई बुधवार को रात्रि 21.50 में खुलकर नोगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, सतना, बिना जंक्शन, उज्जैन, नागदा, रतलाम, छायापूरी, अहमदाबाद, नाडियाड,आनंद जंक्शन होते हुए अपने अंतिम पड़ाव वडोदरा में 2 मई शुक्रवार को दोपहर 16.50 में पहुंचेगी। यह ट्रेन फिहलाल मात्र एक ही ट्रिप के लिए यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमे यात्रियों की सुविधा के लिए जर्नल सहित कुल 20 बोगी होगी।

Previous post भाजपा मंडल कार्यसमिति कि हुई बैठक ।
Next post मेयर के नेतृत्व में महिलाओं ने देखी फिल्म
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial