समाजवादी पार्टी ने किया पहला में कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि रहे आर के चौधरी, रामपाल राजवंशी के समर्थन में उमड़ा भारी जन सैलाब
Reporting by –वी के रस्तोगी / एन सी वर्मा । महमूदाबाद
समाजवादी पार्टी के निर्देशन में रामपाल राजवंशी पूर्व मंत्री के द्वारा पहला में एक भव्य कार्यक्रम किया गया,जिस के मुख्य अतिथि आर के चौधरी पूर्व मंत्री जी रहे कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ व भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, कार्यक्रम पहला आश्रम के प्रांगण में हुआ,जिसमें रामपाल राजवंशी के समर्थन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल चार पहिया वाहनों का भी ताता लगा रहा मंच पर पहला आश्रम के महंत भरत दास, आर के चौधरी,छत्रपाल यादव,व रामपाल राजवंशी, के साथ समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा प्रांगण बड़ा होने के बावजूद भी खचाखच भरा हुआ था, कार्यक्रम की शुरुआत पहला आश्रम के शिष्यों के मंत्रोच्चारण से शुरू हुई,जिसमें रामपाल राजवंशी ने पहला क्षेत्र को पिछड़ा बताते हुए वहां पर कराए गए विकास कार्यों को गिनाया व प्राथमिकता के साथ 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर दोबारा विकास करवाने की लोगों से वादा किया,आर के चौधरी ने वही गरीबों दलितों व समाज में मध्यम जीवन जी रहे लोगों को पढ़ने लिखने के साथ समाज में अलग पहचान बनाने पर जोर देते हुए कहा,कि यदि इस बार आप सभी लोग 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाते हो तो सर्वप्रथम प्राथमिकता के साथ गरीब दलित व असहाय वर्ग को सबसे ज्यादा लाभ दिया जाएगा उन्होंने छीता पासी व बिजली पासी जैसे महान नायकों को भी स्मरण कराते हुए सभी दलित वर्ग से समाजवादी पार्टी में जुड़ने के साथ-साथ 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की, प्रांगण में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं में मंत्री जी के छोटे बेटे प्रदीप राजवंशी ,पोते शुभम राजवंशी, विक्की पांडे, मनोज यादव ,वैभव तिवारी ,संतोष सिंह ,धर्मेंद्र ,नीरज ,परमेश्वर दयाल ,धर्मेंद्र राजवंशी ,रामकृष्ण गुप्ता ननकू बाबा ,गोपाल, सुनील राजवंशी आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
