May 25, 2026

4 साल बाद राजद कार्यालय पहुंचे लालू प्रसाद, 6 टन वजनी लालटेन में जलाई अमर ज्योति

Read Time:1 Minute, 15 Second

पटना में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद 4 साल बाद आज राजद कार्यालय पहुंचे। लालू प्रसाद ने आरजेडी कार्यालय पहुंचकर 6 टन वजनी पत्थर की बनी लालटेन में अमर ज्योति जलाई, और इसका अनावरण किया। आरजेडी अध्यक्ष के आगमन पर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छाया हुआ था। बिहार के प्रदेश पार्टी कार्यालय में लालू प्रसाद के आगमन के बाद सुप्रीमो का भव्य स्वागत किया गया ।राजद सुप्रीमो ने कार्यालय पहुंचकर पार्टी की विशेष लालटेन का अनावरण किया। यह लालटेन गुलाबी रंग के संगमरमर के पत्थर से बनाया गया है ।लालू यादव ने इसमें अमर ज्योति जलाई। लालटेन की लौ रोजाना 24 घंटे जलती रहेगी ।लालटेन का अनावरण करने के साथ ही लालू प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संदेश दिया ।

Previous post ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारीयों ने संवेदकों के साथ की बैठक दिए निर्देश
Next post भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे एसपी सिंह की पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से छुट्टी, आरके सिंह बने नए कुलपति
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial