भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे एसपी सिंह की पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से छुट्टी, आरके सिंह बने नए कुलपति
भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उनकी जगह प्रोफेसर आरके सिंह को अगले 3 वर्ष के लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। प्रोफेसर संजय कुमार को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी का प्रो वीसी नियुक्त किया गया है। राजभवन से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है ।बताया जाता है कि पिछले 2 दिनों से भ्रष्टाचार को लेकर राजभवन पर हो रहे हमले के बाद राज्यपाल फागू चौहान ने इस मामले में बैठक की, और यह फैसला लिया ।बैठक में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल रहे ।विदित हो कि लनामिविवि के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह पर गलत ढंग से टेंडर देने और टेंडर के बंदरबांट का आरोप लगा है। प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप पर यह आरोप मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोसेसर मोहम्मद कुददुस ने लगाया है । मोहम्मद कुददुस के पत्र को मीडिया में आने के बाद राज्यपाल फागू चौहान को अचानक दिल्ली से तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय भी गंभीर हैं ।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका) सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का...
