June 27, 2026

जमीअत उलमा ए हिंद लहरपुर के तत्वाधान में अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल रहमान के नेतृत्व में लहरपुर नगर को 4 भागों में विभाजित कर राहत शिविर कैंप का आयोजन किया गया

Read Time:3 Minute, 42 Second

लवकुश वर्मा/लहरपुर


आपको बताते चलें कि नगर के गुरखेत बाजार, मरकज मस्जिद शहर बाजार, ठठेरी टोला, और लोखरिया पुर में राहत शिविर आयोजित कर लगभग 10,000 लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम किया जा चुका है और साथ ही लगातार जमीअत उलमा यह प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए । आपको बताते चलें कि तहसील क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ एवं जलप्रलय के बाद राहत सामग्री पहुंचाने में बहुत से समाज सेवी कार्यकर्ता, समाजसेवी संस्थाएं एवं जन प्रतिनिधि राहत कार्य में जुटे हुए हैं इसी क्रम में जमीयत उलमा लहरपुर के द्वारा बाढ़ से प्रभावित तहसील क्षेत्र के ग्राम मुसियाना, गदियाना, बेहटा, तंबौर, भदफर, गड़ौसा, मुग्लनपुरवा, एरा, उमरा, सुमलिया, मुड़िखेरा, राम रूढ़ा, कहार पुर, बंगला, लालपुर, मतुवा, सुल्तानपुर, भामैला, लालापुरवा, खैरी, गुलरीपुर समेत अन्य गावो में अब तक 10000 भोजन के पैकेट लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं । जमीयत के सदर मुफ्ती अब्दुल रहमान ने बताया कि जमीयत उलेमा ए हिन्द लहरपुर की टीम के द्वारा 24 अक्टूबर से नगर के अलग-अलग चार हिस्सों में कैंप लगाकर भोजन की व्यवस्था व अन्य जरूरी याद की चीजों की व्यवस्था आमजन के सहयोग से की जा रही है जमीयत की तरफ से अब तक 10000 लोगो तक भोजन के पैकेट पहुंचाए जा चुके है साथ ही जमीयत का यह उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा सके । साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस दैवीय आपदा में पीड़ित लोगों की हर संभव मदद का प्रयास करने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत सामग्री एवं भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए जा सके । जमीयत लहरपुर के सचिव मौलाना एजाज अहमद नदवी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जो लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं वह लोग जमीअत उलमा के द्वारा लगाए गए कैंप में पहुंच कर अनाज, सर्दियों के लिए कपड़े, नगदी, या अन्य जरूरियात की चीज कैंप में पहुंचा दे ताकि जरूरतमंदो तक समय से भेजी जा सके ।इन राहत शिविर में मुख्य तौर पर मौलाना नसरुल्ला कासमी, हाफिज अली मोहम्मद, मौलाना एजाज अहमद नदवी, मुफ्ती हिलाल अहमद कासमी, मुफ्ती अफजल, खुर्शीद आलम, हाजी मो० नबी, मो० जावेद, वसी नेता, अब्दुल हसीब, हाजी मो० हाशिम, डॉ मो० नदीम, मुफ्ती मो० तारिक रफी, मौलाना मो० ओसामा, हाफिज अब्दुल अजीम व मोहम्मद आसिफ समेत अन्य लोग अपना योगदान राहत शिविर कैंप में दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारतीय स्टेट बैक की तरफ से बाढ़ राहत कैम्प लगाकर हजारों की सख्या में लन्च पैकेट वितरित किये गये है
Next post পানীয় জলের সংকটে এলাকা বাসীরা জাতীয় সড়ক করে অবরোধ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial