मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार, बीडीओ सनत कुमार, अंचलाधिकारी निहारीका,थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह, लोजपा अध्यक्ष विनोद सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना सिंह समेत विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन के निर्देशानुसार डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।
More Stories
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
