July 22, 2026

मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी

Read Time:2 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष समेत कुल 14 लोग कारगिल दियारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच गंगा नदी में अचानक नाव में खराबी आ जाने से अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।स्थानीय लोगों एवं प्रशासन के सहयोग से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार, अंचलाधिकारी निहारीका राय, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, बीडीओ सनत कुमार सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि समय रहते सभी लोगों को बचा लिया गया तथा इस कार्य में स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।घटना में कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।इसी बीच एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची की मां ने बताया कि हादसे के दौरान परिवार के लोग जान बचाने में जुटे हुए थे और अफरा-तफरी के बीच बच्ची और नाव माझी का पता नहीं चल सका। उन्होंने कहा कि उन्हें भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नहीं है।प्रशासन ने बच्ची के लापता होने की सूचना को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सत्यता और स्थिति स्पष्ट होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Previous post मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Next post एसडीएम राजू कुमार ने पोलियो की ड्राप पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial