April 6, 2026

मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने व्यक्त की प्रतिक्रिया ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आईएनडीआईए गठबंधन के एक महत्वपूर्ण घटक दल डीएमके से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र एवं मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को समाप्त करने के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आई एनडीआईए ने मुंबई की बैठक के बाद जिस प्रकार से सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति पर टिप्पणी की है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उदय निधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, करोना से करके करोड़ों हिंदुओं के भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इसके पूर्व भी राष्ट्रीय जनता दल के बिहार सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के आराध्य श्री राम पर गलत टिप्पणी की है। अभी आईएनडीआईए आकर भी नहीं लिया है, लेकिन उनके नेताओं के बयान भारतीय संस्कृति एवं करोड़ों हिंदुओं के भावनाओं को खुलेआम ठेस पहुंचाना प्रारंभ कर दिया है।

Previous post रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल,भाई की कलाई में सजेगा प्यार ।
Next post बी पी मंडल का 105 वीं जयंती धुमधाम से मनायी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial