बी पी मंडल का 105 वीं जयंती धुमधाम से मनायी
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार टाऊन हाँल में श्री कृष्ण आस्था मंच एवं एन एफ रेलवे ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में बीपी मंडल जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पिछले वर्ग राज्य आयोग के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, दिल्ली विश्वविद्यालय, शंभू कुमार सिंह, पत्रकार नेशनल दस्तक दिल्ली, लौकहा के विधायक सह सभापति याचिका समिति बिहार विधानसभा के अलावे मोहम्मद उस्मान हलालखोर,पूर्व सदस्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग,एके मौर्या,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एनएफ रेलवे ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन मालीगांव,राजद के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद के उपाध्यक्ष इशरत प्रवीण,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव,कांग्रेस नेत्री सुनीता देवी, राजकमल बामसेफ ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता इंजीनियर गिरजा सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन राजन प्रसाद गुप्ता और बीएल यादव द्वारा किया गया।बीपी मंडल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। मंडल आयोग की अनुशंसा को शत प्रतिशत लागू करने की मांग की गई। साथ ही सरकारी नौकरियों की तरह प्राइवेट कंपनियों में भी पिछड़ों वर्गों के लिए आरक्षण देने की बात कही गई।पिछड़े वर्गों के लोगों से अपने हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतारने का आह्वान किया गया। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मड। रहा है। संविधान को बचाने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा एवं आपसी एकता और भाईचारा का संकल्प लिया गया।
More Stories
सांसद ने कदवा व आजमनगर दौरे में ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग महंगाई से कराह रही जनता, सरकार प्रचार में व्यस्त: तारिक अनवर
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को कदवा और आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर...
+ 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में अव्वल अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार) + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल अंक...
एसडीएम कटिहार ने विवादित जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केहुनियां मौजा में जमीनी विवाद को लेकर बिहार सरकार के...
जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक
प्रवीण कुमार(कटिहार) कटिहार समाहरणालय के एन.आई.सी सभागार में डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स...
प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित कर प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार (कटिहार ) कटिहारजिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गठौरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बभनगामा के प्रधानाध्यापक मो. महमूद आलम...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक किया वितरण
प्रवीण कुमार(कटिहार) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागरथ में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरण किया गया।...
