May 25, 2026

कार्यकर्ताओं ने मनाया आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस

Read Time:1 Minute, 28 Second

वी के रस्तोगी सीतापुर ।

जनपद सीतापुर के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी की स्थापना के 9 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया । उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण एवं अहम् होगी, यह बात जिला अध्यक्ष अवधेश मौर्या ने कही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सपा से गठबंधन हमारी पार्टी का होताभी है तब भी हम आम आदमी पार्टी की नीतियों को घर घर पंहुचा कर पार्टी का प्रचार करे, सभी लोग मिल जुलकर पार्टी के लोगो का साथ दे और निश्चित रूप से हमारी पार्टी की भारी मतों से विजई होने की संभावना है इस मौके पर किशोरी लाल , रियाज, अंकुल,पूजन, आर.टी.आई. प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय गौतम , जयंत कुमार,अखलाख सर्वेश रावत,अभिलाष व् अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Previous post संविधान दिवस के मौके पर दो दिवसीय ग्राम सभा सरकार अधिवेशन आयोजित हुआ
Next post एस०एस०बी० कोंच के द्वारा किया गया मेजर पब्लिसिटी कैंपन व साम्प्रदायिक सद्भाव का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial