November 6, 2026

आरपीएफ पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में 94 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार ।

Read Time:3 Minute, 31 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में स्टेशन और रेल परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान जारी है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार के नेतृत्व में अब तक 94 मोबाइल चोरों को यात्री के चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। कटिहार रेल क्षेत्र अंतर्गत जहां एक और रेलवे एक्ट के तहत तकरीबन 2000 लोगो को रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रेलवे कोर्ट में भेजा जा चुका है वही दूसरी ओर रेल राजस्व में पहली बार सफाई अभियान के तहत 3.5 लाख रुपए रेलवे कोष में आरपीएफ द्वारा जमा किया गया है। जिसके लिए डीआरएम कटिहार सुरेंद्र कुमार द्वारा आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के इंस्पेक्टर राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत भी किया गया है। गोरतलब है कि आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने कटिहार रेल मंडल में बीते 24 मई को योगदान दिया था और तब से अब तक खास कर सुरक्षा छेत्र में आमूलचूल परिवर्तन देखा गया है जैसा कि अवेध भेंडर, ट्रेस पास, साफ-सफाई , महिला व विकलांग बोगी आदि में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वाले लोगो से संबंधित रेलवे एक्ट मामले की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के शुरू से ही काफी सक्रिय भूमिका में रहे है और इससे स्टेशन स्थित सुरक्षा व्यवस्था और प्रणाली में भी काफी बदलाव आया है। इतना ही नहीं वर्तमान में आरपीएफ के ऑनड्यूटी जवान पूर्व की तुलना में काफी एक्टिव और ड्यूटी के प्रति अलर्ट नजर आते हैं।आरपीएफ द्वारा किसी भी तरह की अपराधीक घटना संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। जिस कारण स्टेशन पर चोरों और असामाजिक तत्वों के बीच दहशत का माहोल बन गया है। वही पूर्व की तुलना में रेल क्षेत्र में अपराधीक घटनाओं में काफी कमी आई है। इस संबंध में आफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ का प्रमुख कार्य यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करना है। ट्रेनों के परिचालन सुगमता पूर्वक करना भी आरपीएफ का मुख्य दायित्व है। जिसे वर्तमान में आरपीएफ के पदाधिकारी और जवान 365 दिन 24 गुणा 7 कार्य करते हुए बखूबी निभा रहे हैं।

Previous post ग्रामीण पृष्ठ भूमि की किशोरी श्रेया पांडे ने मिस टीन साऊथ इंडिया सौन्दर्य प्रतियोगिता मे लहराया परचम।
Next post रानी कमलापति एक्सप्रेस से 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial