ट्रेन से भारी मात्रा में लाखो के गांजा एवं शराब किया बरामद ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल पुलिस द्वारा कटिहार स्टेशन पर रेल थाना अध्यक्ष मोहम्मद इमरान आलम के नेतृत्व में सघन छापामारी के दौरान गुप्त सूचना पर कटिहार स्टेशन में साप्ताहिक ट्रेन में भारी मात्रा में लाखो के गांजा को बरामद करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर खड़ी साप्ताहिक ट्रेन नंबर 01666 , रानी कमलापति एक्सप्रेस से 11 किलो और ट्रेन नंबर 15903 डिमरुगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी एस 4 बोगी से रेल पुलिस ने 12.500 ग्राम गांजा को लावारिस बैग में बरामद करने में सफलता हासिल किया है। कटिहार स्टेशन में छापामारी के दौरान ट्रेन नंबर 15933 साप्ताहिक ट्रेन के स्लीपर एस 2 बोगी से लगभग 63 लीटर अलग-अलग कंपनी के विदेशी शराब की बोतल को रेल पुलिस ने लावारिस बैग में बरामद किया है। रेल थाना अध्यक्ष मो इमरान आलम ने बताया कि इस संबंध में रेल थाना में अज्ञात के विरुद्ध अलग अलग मामला दर्ज कर लिया गया। वही रेल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
