रौशन अग्रवाल को पुनः जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का बने प्रदेश महासचिव ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
जदयू नेता रौशन अग्रवाल को पुनः पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश महासचिव मनोनीत किये जाने पर बारसोई प्रखंड क्षेत्र में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में बड़ी प्रसन्नता देखी जा रही है। उक्त मनोनयन पर खुशी का इजहार करते हुये क्षेत्र के जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा है कि श्री अग्रवाल उक्त प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी को बखूबी अंजाम देते आये हैं और आगे भी देंगे।वे इस पद पर रहकर पार्टी के नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।वहीं एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन में स्थान मिलने पर श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर दुबारा भरोसा जताया है। उस पर सौ फीसदी खड़ा उतरने का वें हर संभव प्रयास करेंगे। श्री अग्रवाल को बधाई देने वालों में पार्टी नेता मोनू यादव, लक्ष्मण नुनिया, विजय कुमार साह, अलीमुद्दीन, अब्दुल जब्बार, किशोर कुमार चौधरी, मुनीम चौधरी, विनोद भारती, गौतम मोदक, सादल कुमार दास, जमशेद अली, मनसूर आलम, लखन चंद्र दास, विनोद साह, संतोष चंद्र दास, रेजाउल हक, सद्दाम हुसैन, फूलकुमार रजक, मनोज मुखर्जी, लालटू शर्मा, गोबिंद साह, सुजल सरकार, रिटन अली, अवनिकान्त मालो, मोहसिन, नजीमुद्दीन मुख्य रूप से शामिल हैं।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
