May 26, 2026

एटीएम लूटने का असफल प्रयास, कटर मशीन बरामद।

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के नवाबगंज स्थित इंडिया एटीएम का असामाजिक तत्वों द्वारा लूटने का असफल प्रयास किया गया। बीते अर्धरात्रि में इंडिया बैंक के एटीएम को चोरों द्वारा कटर मशीन से काटने का प्रयास किया गया। कटिंग का आवाज का संदेह होने पर पुलिस को लोगों ने सूचना दी। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार अपने अधीनस्थ पदाधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। दो कटर मशीन भी एटीएम के पास से बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मौके पर थाना प्रभारी रामविलास सिंह, इंस्पेक्टर आनंद कुमार, विपिन कुमार, रंजय सिंह, गौतम कुमार, समाजसेवी बिनोद सिंह मौजूद थे।

Previous post बिहार सरकार के महिलाओं को 50% आरक्षण का अनुसरण कर रही है केंद्र सरकार- लेसी सिंह
Next post करंट लगने से दो व्यक्ति की हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial