बिहार सरकार के महिलाओं को 50% आरक्षण का अनुसरण कर रही है केंद्र सरकार- लेसी सिंह
अशोक यादव (डडंखोरा)
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के द्वारा पिछड़ा ,अति पिछड़ा, दलित समाज के उत्थान के लिए किये गये को कार्यों को गए जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनता दल यूनाइटेड की ओर से पूरे बिहार में विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जा रहा है । कदवा विधानसभा स्तरीय कर्पूूरी चर्चा का आयोजन क्षेत्र के सौरिया बाजार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो तथा कदवा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत ने की। चर्चा में बिहार सरकार की खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह,सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी,दिलेश्वर कामत,विधायक सह पूर्व मंत्री बीमा भारती,बिजय सिंह सहित पार्टी के प्रदेश व जिलास्तरीय दर्जनों नेता शामिल रहे।इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा अतिपिछड़ी समाज को आगे लाने के लिए किये गये कार्यों को बताया तथा कहा कि उनके सपनों को साकार करने में बिहार के मुख्यमंत्री ने पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिये।वक्ताओं ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणा करने में विश्वास रखती है।उसकी सरकार ने गरीबों के लिए काम नहीं कर पूंजीपतियों को बढावा और संरक्षण देने का काम किया है।जिसके कारण देश में मंहगाई चरम सीमा पर है।वक्ताओं ने बिहार सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं में शिक्षक नियुक्तिि में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण सहित विभिन्न योजनाओं को नीतीश सरकार की उपलब्धि बताते हुए अति पिछड़ा समाज से सचेत होने की अपील की।आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश महासचिव सह कदवा विधान सभा प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय,जिला महासचिव रमेश कुमार की भूमिका अहम रही।कार्यक्रम में संगठन प्रभारी भुमिपाल राय,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल,प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव,हलीम अंसारी,जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल,पुरुषोत्तम वर्मा, विजय दास,महिला जदयू जिलाध्यक्ष आशा सुमन,सुशील कुमार सुमन,प्रखंड उपाध्यक्ष सहेन्द्र मंडल,मनोज गुप्ता,हरिनारायण महतो सहित अन्य कार्यकर्ता व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
