May 26, 2026

करंट लगने से दो व्यक्ति की हुई मौत।

Read Time:3 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र के बैगना नहर वार्ड नंबर 24 में घर में बिजली के करंट लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये श्है। मृतक उमाशंकर चौधरी एवं उनके घर पर किरायेदार कदवा प्रखंड के चौंनी पंचायत अंतर्गत मिलीकपुर निवासी नीरज कुमार की भी बिजली के करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लिया। विभाग के लोगों से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन से बात कर मेडिकल की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया।
विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की साथ ही पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

पब्लिक न्यूज़ 24 । कटिहार

करंट लगने से दो व्यक्ति की हुई मौत। नगर निगम क्षेत्र के बैगना नहर वार्ड नंबर 24 में घर में बिजली के करंट लगने से दो व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये श्है। मृतक उमाशंकर चौधरी एवं उनके घर पर किरायेदार कदवा प्रखंड के चौंनी पंचायत अंतर्गत मिलीकपुर निवासी नीरज कुमार की भी बिजली के करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही विधान पार्षद अशोक अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लिया। विभाग के लोगों से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा राशि देने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन से बात कर मेडिकल की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की साथ ही पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में अपनी ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Previous post एटीएम लूटने का असफल प्रयास, कटर मशीन बरामद।
Next post बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियम टास्क फोर्स की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial