May 26, 2026

दस लाख की हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को ट्रेन में गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में 10 लाख रुपये से अधिक के हैरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, जी.आर.पी तथा एन.सी.बी. टीम के पटना के अधिकारी के नेत्रत्व में संयुक्त जांच के दौरन कटिहार रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 05771 मालदा-कटिहार से एक महिला को 10 लाख से अधिक के हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला खगड़िया जिला निवासी निर्मला देवी बताया जाता है। जिसके पास से आरपीएफ ने 210 ग्राम हैरोइन को बरामद किया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गिरफ्तार महिला तस्कर को एनसीबी की टीम ने कटिहार कोर्ट भेज दिया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के शुरू से ही काफी सक्रिय भूमिका में रहे है और आरपीएफ द्वारा किसी भी तरह की अपराधीक घटना संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। इस संबंध में आफ पोस्टकमांडर राकेश कुमार ने बताया कि आरपीएफ का प्रमुख कार्य यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करना है।

Previous post दूसरा चरण के सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तहत समीक्षा बैठक आयोजित ।
Next post नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक संपन्न।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial