May 26, 2026

दूसरा चरण के सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम तहत समीक्षा बैठक आयोजित ।

Read Time:2 Minute, 28 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में 9 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दूसरे चरण की सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता व एएनम की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने किया। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी उपस्थित रहे। बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष के दुसरे चरण की सफलता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बताया सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में छुटे हुए शुन्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाना है। जिसकी सफलता को लेकर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विचार विमर्श किया गया। साथ ही क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण कार्यों को लेकर एएनम की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें सभी मौजूद एएनम व स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बताया आमजनों को समय पर स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर प्रखंड प्रमुख ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए आमजनों को टीकाकरण लेने के प्रति जागरूक करने को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर देने की बात कही। कहा कि हर प्रखंड के हर अंतिम लोगों तक स्वस्थ्य का लाभ पहुचे इस को लेकर मार्ग दर्शन दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक धनंजय कुमार, डब्ल्यूएचओ के सुजीत कुमार सहित एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे।

Previous post तीस लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next post दस लाख की हेरोइन के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial