स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया गया साफ सफाई कार्यक्रम ।
संजय कुमार (कोढ़ा)
1 अक्टूबर के दिन स्वच्छता अभियान मनाया जा रहा है जिसको लेकर देश के कई जगह में 1 घंटे श्रमदान, अपने टोला मोहल्ले की सफाई, शरीर की सफाई एवं कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसके तहत कोढ़ा प्रखंड के खेरिया पंचायत में सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराब अली एवं उनके सहयोगियों के द्वारा ग्रामीणों को टोला मोहल्ले की सफाई एवं अपने शरीर एवं हाथ की सफाई पर विशेष ध्यान देने के बारे में समझाया। ग्रामीणों के साथ-साथ पंचायत के वार्ड सदस्य भी हाथ में झाड़ू लिए साफ सफाई किये। साफ सफाई के बारे में समझाते हुए मुखिया सोहराब अली ने बताया कि अगर हम प्रतिदिन शरीर एवं अपने हाथ को साबुन से साफ करें तो हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ खेरिया हाट के मालिक गौतम चौधरी ,मोहम्मद जहांगीर पूर्व समिति, अनिल कुमार दास, परवेक्षक संजय कुमार सिंह, जिला परिषद जमीला खातून प्रतिनिधि फारूख हुसैन,कई ग्रामीण शामिल हुए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
