July 26, 2026

विधुत संबंधित समस्याओं के सुधार हेतु दो दिवसीय विधुत शिविर 6 एवं 7 अक्टूबर को होगी आयोजित।

Read Time:1 Minute, 28 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत विधुत आपूर्ति प्रशाखा से जुड़े दो प्रखंड कर्णपुर एवं बलतर में विधुत उपभोक्ताओं की विभिन्न विधुत समस्याओं के सुधार हेतु दो दिवसीय विधुत शिविर का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक किया जायेगा। आयोजित शिविर प्रखंड के पंचायत भवन जमीरा एवं कर्णपुर पंचायत भवन में आयोजित की जायेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए बारसोई कनीय विधुत अभियंता कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से विधुत विपत्र सुधार, विधुत कनेक्शन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन लिये जायेंगे साथ ही जिन्होंने नये कनेक्शन के लिए आवेदन किया है परंतु उन्हें मीटर प्राप्त नही हुआ है अथवा किसी कारणवश कनेक्शन नहीं मिल पाया है या फिर मीटर में समस्या आ रही है ऐसे समस्याओं के निदान के लिए ही उक्त विधुत शिविर आयोजित की जा रही है।

Previous post रेल पुलिस ने अवध आसाम ट्रेन से 94 लीटर शराब किया जब्त ।
Next post 5 सुत्री मांगों को लेकर समेकित बाल विकास कर्मियों ने दिया धरना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial