लूट कांड के चार आरोपी गिरफ्तार ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के धरहन पंचायत अंतर्गत रजपूतिया काली मंदिर के समीप यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मी के पास से बीते शुक्रवार की शाम छह बजे चार अपराधियों ने बाइक पर सवार बैंक कर्मी से हथियार का भय दिखा कर मोबाइल,आवश्यक कागजात, डायरी एवं स्टेपलर लेकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। उक्त घटना को लेकर बैंक कर्मी प्रवीण कुमार के द्वारा प्राणपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमजद अली ने बताया कि अपराध का अब खैर नहीं दस घंटे के अंदर सनोज उर्फ संजीव कुमार साकिन धनपाड़ा एवं सोनू कुमार साकिन धरहन, सकिल उर्फ टिंकू साकिन मोमिन टोला बस्तौल तीनों अपराध कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता पाया हैं। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमजद अली ने बताया कि अपराध कर्मी के पास से दो देसी कट्टा,बीस हजार रूपये नगद एवं दो बाइक तथा लगभग बाइस लीटर विदेशी शराब जप्त करते हुए बैंक कर्मी के पास से लुटा हुआ सारा सामान बरामद कर उक्त अपराध कर्मी के विरुद्ध कांड संख्या 202/23 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य एक अपराध कर्मी को धर पकड़ हेतु छापेमारी अभियान जारी है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
