प्रखंड समन्वय समिति की गई बैठक कार्य निष्पादन का दिया निर्देश
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक प्रखंड के ई – किसान भवन डंडखोरा के सभागार में प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार ने की अध्यक्षता में की गई।प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में एसडीसी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य प्रखंडस्तरीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।ताकि विकास कार्यों संचालन सफलतापूर्वक हो सके और समस्याओं का निष्पादन करने में आसानी हो।उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को कहा वैसे सभी कार्य जो दो या दो से अधिक विभागों के आपसी सहयोग से होता है,उसके संचालन में तालमेल के अभाव में अनावश्यक विलंब होता है।जिसके कारण शिकायत होती है।उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर प्रखंड में संचालित विकास कार्यों को ससमय पारदर्शिता के साथ पूरा करना हमारी जिम्मेवारी है।बैठक का संचालन सदस्य सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने किया।बैठक से अनुपस्थित रहने वाले कृषि,आपूर्ति, साख्यिकी,उद्योग विस्तार तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के पदाधिकारी से कारण पुछा गया।बैठक में प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी दीपशिखा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी, स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक नीरज गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
