May 25, 2026

भारत सरकार लिखे ट्रक पर भारी मात्रा में लदी लाखों की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 21 Second

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित रूपौली के समीप एनएच 28 पर चेकिंग के दौरान भारत सरकार लिखें ट्रक को पुलिस ने रोका जिसपर अवैध शराब लदे थे । इस संबंध में थानाध्यक्ष आफताब आलम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर क्षेत्र से दलसिंहसराय की ओर से एक शराब लोडिंग ट्रक निकल रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी की पुलिस दलबल के साथ एनएच 28 पर वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू कर दी ।इसी दौरान पुलिस द्वारा भारत सरकार लिखा हुआ एक ट्रक up148656 को जांच के दौरान रौका। इसमें जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब लदे हुए थे। जब्त शराबों की कीमत लाखों रुपए का अनुमानित है। मामले में थानाध्यक्ष ने भादवी के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए चालक सहित ट्रक को जप्त कर थाना ले गए।

Previous post नालंदा जिले की कोर्ट ने सिर्फ 2 दिन में सुनाई सजा ।
Next post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial