May 25, 2026

नालंदा जिले की कोर्ट ने सिर्फ 2 दिन में सुनाई सजा ।

Read Time:54 Second

बिहार की एक कोर्ट ने महज 2 दिनों में अहम फैसला सुनाया है। जज ने अप्राकृतिक यौनाचार मामले में किशोर को अधिकतम दी जाने वाली 3 साल की सजा सुनाकर समाज को नया संदेश दिया है। बिहार के नालंदा जिले के लिए यह ऐतिहासिक पल था जब सबसे कम वक्त में यह फैसला सुनाया गया। असल में यह मामला नालंदा थाना क्षेत्र का है, 8 अक्टूबर को 4 साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में गवाही कराते हुए आरोपी को दोषी पाया और उसे सजा निर्धारित की गई ।

Previous post सोशल मीडिया के गलियारों पर धूम मचा रहा है गुटखाबाज का वीडियो अब तक नहीं देखा तो जरूर देखें ।
Next post भारत सरकार लिखे ट्रक पर भारी मात्रा में लदी लाखों की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial