पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के द्वारा चलाई जागरूकता अभियान।
संजय कुमार (कोढ़ा)
कटिहार जिले के बरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 मे सोमवार को बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तरफ से गंगा नदी मे पुनर्वास को लेकर रिवर चेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी जिला मत्स्य विभाग के अधिकारी अनिल कुमार व अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी अखिल कुमार के द्वारा दिया गया।उन्होंने ने बताया की यह अभियान गंगा नदी मे पुनर्स्थापना को लेकर चलाई गई हैं,मत्स्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि गंगा में मछलियों की लुप्त होती देसी प्रजाति रोहू व कत्ला की संख्या बढ़ाने को लेकर यह जागरूकता अभियान चलाई गई है। वहीं अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी अखिल कुमार ने कहा कि कई वर्षों से बिहार के गंगा नदी और कोसी नदी में मछलियों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है,खासकर मूल प्रजाति की रोहू व कत्ला की संख्या में लगातार कमी देखी गई है।जिसको लेकर मत्स्य पालन करने वाले लोगों के बीच जाकर लगातार जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। बरारी में मछली पालन करने वाले लोगों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, और उन लोगों से उनके परेशानी और समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस जागरूकता अभियान में अनुमंडल मत्स्य पदाधिकारी अखिल कुमार मत्स्य विभाग के आकृति कुमारी, अंशु भारती के साथ सभी मत्स्य सदस्य व मत्स्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मत्स्य सदस्य वकिल सिंह, विश्वनाथ चौधरी , सुरेश सिंह, अशोक सिंह, नीलू देवी, रेखा देवी, अनिता देवी , प्रताप सिंह, वरुण सिंह, मनोहर चौधरी आदि की भुमिका अहम रही ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
