November 15, 2026

मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 46 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना अंतर्गत बिनोदपुर पंचायत के धाजाघाट में 16 अक्टूबर को आयोजित जलसा में चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मोटरसाइकिल व चोर को गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि बिनोदपुर पंचायत के धाजाघाट में 16 अक्टूबर को आयोजित हुई जलसा में एक यमहा कंपनी का आर्बन 05 ब्लैक रंग की मोटरसाइकिल की चोरी की घटना का लिखित आवेदन मो जाबिर पिता मो इस्लाम साकिन धाजाघाट ने दिया था। मौके पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए जांच में जुटी हुई थी। जिसमें गुप्त सूचना व जलसे में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पिपरा गांव थाना मुफस्सिल रानीपतरा जिला पूर्णिया निवासी तोसफिक आलम पिता मो अयास के घर छापेमारी कर मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गिरफ्तार आरोपी तोसफिक आलम को थाना कांड संख्या 100/23 तहत चोरी के दर्ज मामले में कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च।
Next post फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial