एसडीपीओ मनोज कुमार बने अपर पुलिस अधीक्षक ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार को उनके विभागीय कार्य व कर्तव्यों की समीक्षा के उपरांत राज्य सरकार ने पदोन्नति देते हुए अपर आरक्षी अधीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी। उनके पदोन्नति पर कटिहार के आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कार्यालय कक्ष में सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।बता दें कि पिछले दो वर्षों से मनोज कुमार मनिहारी में एसडीपीओ के रूप में अपने कर्तव्यों की कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के अनेक लोगों को मुख्य धारा से जोड़े। चाहे दियरा का अपराधिक मामला हो या अनुमंडल क्षेत्र में विधि संधारण का मामल हो,बिना पक्षपात लिए विधि संवत कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरते। उनके पदोन्नति पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा, भाजपा नेता अभय सिंह, प्रमोद झा, ओमप्रकाश पांडेय, अधिवक्ता संजीव कुमार देव,प्रो विरेन्द्र सिंह, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, मुख्य पार्षद लाखो यादव, पंकज यादव, संजीव झा, भुषण झा, लक्ष्मण पांडेय,मोनु पोद्दार, गुड्डू यादव, संजय मंडल,मंजय साह, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, थाना प्रभारी (अमदाबाद) संजय कुमार, इंस्पेक्टर बिपिन कुमार, रंजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र पाण्डेय,अंगद ठाकुर,करण मानस, रामजी यादव सहित अनेक लोगों ने अतिरिक्त बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में फिर से पदोन्नति लेते हुए कटिहार की कमान संभालने की अपेक्षा की।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
