विजय बाबू एवं बैगना छठ घाट पर चल रहे तैयारी का कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कटिहार के प्रसिद्ध विजय बाबू पोखर छठ घाट एवं बैगना छठ घाट का निरीक्षण कर वहां चल रहे तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दोनों छठ घाट पर हो रहे साफ-सफाई के अलावा कई अन्य तैयारियां का भी जायजा लिया। इस दौरान कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि विजय बाबू पोखर एवं बैगना छठ घाट पर शहरी इलाके के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर महापर्व छठ करते हैं। इसलिए इन दोनों छठ घाट पर चल रहे तैयारी का जायजा लेते हुए जो भी कमी पाई गई उसे लेकर संबंधित पदाधिकारी को दूर करने का निर्देश भी दिया गया। विजय बाबू पोखर कमेटी के सदस्य विकास सिंह एवं नौशाद ने कहा कि जो भी बचे हुए तैयारी हैं। छठ पूजा से पहले पूरी कर ली जाएगी।बताते चलें कि कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता लगातार कटिहार के विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण कर वहां पर चल रहे तैयारी का जायजा ले रहे हैं। मौके पर कांग्रेस के संजय सिंह,राजेश रंजन मिश्रा,अल्तमश दीवान, विकास सिंह,राजा मिश्रा, आनंद सिंह, शंकर सह मोहम्मद इश्तियाक आलम, मन्नी पासवान, अमरकांत तिवारी, शंकर शाह, बेचन पांडे, पंकज तंबाकूवाला, मोहम्मद नौशाद,मोहम्मद असद,राजीव चाकी सहित कई कांग्रेस नेता मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
