बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती समारोह में मूर्ति का किया अनावरण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती के अवसर पर कटिहार प्रखंड के मधेपुरा मुंडा टोला में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल शामिल हुए।कार्यक्रम में शामिल होकर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के बैनर तले मां धरती अबूहबा वीर बिरसा भगवान ( बिरसा मुंडा) की प्रतिमा का अनावरण किया गया। एवं उनके जयंती समारोह में आदिवासी समुदाय भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर विवेचना एवं आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।आयोजन को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अशोक का अग्रवाल ने बताया कि 25 वर्षों की उम्र में अपने देश अपने समुदाय, जल, जंगल को बचाने के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले भगवान बिरसा मुंडा सदियों तक उनकी शहादत को याद किया जाएगा। उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी उनके समुदाय द्वारा बताया जाता है और हम सब आज उनका जयंती समारोह मना रहे हैं। पूरे देश में आदिवासी समुदाय के लिए बहुत ही गौरव का पाल है। हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी भी भगवान बिरसा मुंडा के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके जयंती समारोह मना रहे हैं।यह बहुत ही गौरव का पाल है हमारे देश के लिए।कार्यक्रम में विधान परिषद अशोक अग्रवाल के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, आयोजन कर्ता अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश उरांव, अध्यक्ष दिनेश मुंडा, सचिव संजय मुंडा, कोषाध्यक्ष जय मुंडा, झारखंड से आए हुए आदिवासी नेता एस पातर जी, चंदा टुडू एवं सैकड़ो आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।
