June 24, 2026

हार्ट अटैक आए मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर को भी आया झटका दोनों की मौत ।

Read Time:1 Minute, 40 Second

मेडिकल साइंस और बीमारियों की दुनिया इतनी हैरान करने वाली है कि ऐसे मामले सामने आते हैं जिसे देखकर विशेषज्ञ भी चौंक जाते हैं। इसी क्रम में तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक डॉक्टर की उस समय मौत हो गई जब वह डॉक्टर एक हार्ट अटैक वाले मरीज का इलाज कर रहा था। दरअसल यह घटना तेलंगाना के कमारेड्डी जिले स्थित गंधारी मंडल नर्सिंग होम की है ।तेलंगाना टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक स्थानीय शख्स को रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ा। और घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे डॉ लक्ष्मण के स्टाफ ने शख्स को आईसीयू में पहुंचाया और तत्काल उसका इलाज प्रारंभ कर दिया। इसी दौरान डॉ भी वहां पहुंच गए इलाज करने पहुंचे डॉक्टर मरीज को देखना शुरू किया हि था कि उसी दौरान डॉ को झटका महसूस हुआ । आसपास खड़े स्टाफ के लोग कुछ समझ पाते तब तक डॉ लक्ष्मण वहीं अस्पताल के फर्श पर ही गिर पड़े। तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश के तहत इलाज प्रारंभ किया गया परंतु उनकी मौत हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि इलाजरत उस मरीज की भी मौत हो गई जिसका इलाज डॉ करने आए थे।

Previous post लोकसभा में शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पास हो गया।
Next post बिहार सरकार कर रही है घर के मंदिरों पर भी टैक्स लगाने की तैयारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial