रेडक्रोस सोसाइटी ने मिल्की गांव के अग्नि पीडि़तों को बाँटे राहत साम्रगी
प्रवीण कुमार (कटिहार)
आग लगने से इंसान का घर बार के साथ साथ जीवन की गाढ़ी कमाई स्वाहा हो जाती है। यह प्रत्यक्ष देखने को मिला बीती रात समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के मिल्की गांव में हुई आगलगी में। खबर मिलते ही भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी की टीम चेयरमैन अनिल चमरिया के नेतृत्व में समेली पहुंची और सबों के दुखों पर मरहम रखने का प्रयास किया।श्री चमरिया ने कहा कि अगलगी की घटना में दर्जनों मवेशी जल गये।अग्निपीड़ित परिवारों के लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के क्रम मे एक घर में आग लग गयी, देखते ही देखते आग कि अगल बगल के घर भी लगी। मौके पर उपस्थित सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि रेखा देवी, राधा देवी सविता देवी, रानी देवी आदि 8 परिवारों के घर पुरी तरह जल गये। बच्चे के सर्टिफिकेट आधार कार्ड के साथ नगद भी जले हैँ। उन्होंने कहा कि आग लगने पर उसे बुझाने या फौरी राहत के लिये जमीन पर लोट-लट कर आगे बुझाएं या कम्बल ओढ़ें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि जले हुए स्थान पर पानी न पड़े। अगर उस दौरान शहद याद रहे तो उसे लगाया जा सकता है। किन्तु, गम्भीर और गहरे घावों पर कुछ न लगाएं। उन्होंने लोगों से आग से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि अक्सर आग की दुर्घटनायें रसोई घर में असावधानी बरतने से होती है। इसलिये रसोई घर में रेशमी अथवा टोरीलीन के कपड़े पहनकर खाना पकाने से बचें। लटकने वाले कपड़े न पहनें। महिलायें बालों को खुला न रखें। संतोष गुप्ता ने कहा कि आज सभी 8 परिवारों के बीच राहत सामग्री में 36 बर्तनों का सेट, एक बड़ा तिरपाल, बाल्टीं, हेयजीन किट, साडी, मशहरी के साथ सुखा अनाज आदि वितरण किया गया है। जिससे त्वरित राहत मिल सके, उन्होंने कहा कि इससे पीड़ित परिवारों को एक मरहम लगाने का प्रयास है। इस मौके पर प्रमुख सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार, समिति प्रतिनिधि सुमन, रुपेश कुमार सिंह, बबलू कुमार, मुन्ना मंडल, श्याम नंदन , दिलीप कुमार साहके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
