महापौर ने सड़क एवं नाला का किया शिलान्यास
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, विधान परिषद अशोक अग्रवाल एवं स्थानीय निगम पार्षद गणों के साथ आज नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 80 लाख की राशि से विभिन्न सड़कों का मिट्टी भराई, ईट सोलिंग, ढक्कन सहित नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, बबलू गुप्ता, एवं अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।वार्ड नंबर 12 में मदन सिंह के घर से लेकर उमा यादव के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य 2,17,6700 रुपये की लागत से किया।वार्ड नंबर 9 बुद्धू चौक में नागेश राय के घर से प्रदीप कर्ण के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य 1355100रुपये की लागत से किया।वार्ड नंबर 9 में शिरोमणि के घर से भाया अजय सिंह के घर होते हुए कपूर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य 1108044 रुपये की लागत से किया।वार्ड नंबर 10 में शिवचंद्र ठाकुर के घर से छोटू लाल चौधरी के घर से जनक दुलारी के जमीन तक मिट्टी भराई एवं ईट सोलिंग कार्य 779500 रुपये की लागत से किया।वार्ड नंबर 10 में पीसीसी रोड से कार्तिक शंभू के घर से आजाद के घर होते हुए जियाउद्दीन खान के घर तक पेपर ब्लॉक एवं ढक्कन सहित पक्की नाला निर्माण कार्य 1168800 रुपये की लागत से किया।वार्ड नंबर 10 में संजय रजक के घर से अजय मिश्रा के घर होते हुए रामानुज सिंह के घर होते हुए मदन मिश्रा के घर तक मिट्टी भराई एव ईट सोलिंग निर्माण कार्य 1397300 रुपये की लागत से शिलान्यास किया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
