मन की बात का एपिसोड सीधा प्रसारण कटिहार रेलवे स्टेशन पर हुआ आयोजित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 107 वां एपिसोड का सीधा प्रसारण कटिहार रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर आयोजित कार्यक्रम में सुना। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष बबन झा, नगर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष बबलू पासवान ,परिमल झा लीट्टू चौधरी, अपर वाणिज्य प्रबंधक रेल तथा रेल के कई अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित थे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, डिजिटल पेमेंट, नारी शक्ति वंदन, संविधान संशोधन तथा मुंबई हमले में जान गवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इनकी सरल शब्दों में व्याख्या करते हुए बताया कि भारत में 65हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। जिससे जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। डिजिटल पेमेंट के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि अब लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। यह उत्साह बढ़ाने वाला है। प्रधानमंत्री ने विदेशो में शादी करने पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बताया आज कुछ परिवारों में विदेश में जाकर शादी करने का वातावरण बना रहा है यह कतई ठीक नहीं है।भारत की मिट्टी में अपने लोगों के बीच शादी होने से देश का पैसा देश में ही रहेगा। छोटे-छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को इन शादी की बातें बताएंगे। प्रधानमंत्री ने वोकल फार लोकल की चर्चा करते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों में देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। वोकल फार लोकल अभियान समृद्ध भारत के द्वार खोल रहा है।जिस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा करते हुए बताया की संविधान सभा में शामिल 15 महिलाओं में हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस समय भारत उन कुछ देशों में था जिन्होंने महिलाओं को संविधान से मतदान का अधिकार दिया जो हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।प्रधानमंत्री ने संविधान संशोधन की चर्चा करते हुए बताया कि सन् 1950 में संविधान लागू होने के बाद अब तक कुल 106 संशोधन किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य रहा है की संविधान का पहला संशोधन बोलने की आजादी और अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकारों में कटौती के लिए हुआ था।वहीं 44वे संशोधन के जरिए आपातकाल के दौरान की गई गलतियों को सुधारा गया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मुंबई हमले मे जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि आज 26 नवंबर के दिन को हम कभी नहीं भूल सकते। आज के ही दिन देश पर सबसे ज्यादा आतंकी हमला हुआ था। लेकिन यह भारत का सामर्थ है कि हम उसे हमले से उबरे और अब पूरे हौसले से आतंक को कुचल रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया की रेलवे स्टेशन जैसे कोलाहल वाले जगह पर भी मन की बात कार्यक्रम प्रसारण के दौरान पूरी तरह स्तब्धता छाई रही और लोग पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री द्वारा बताए जा रहे बातों को धैर्य पूर्वक सुनते दिखेl
