जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया कोढ़ा प्रखंड का निरीक्षण
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कोढा़ में लीगल सर्विस कैंप का आयोजन कटिहार।जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के सचिव अखिलेश पाण्डेय के द्वारा शुक्रवार को कोढ़ा प्रखंड परिसर में लीगल सर्विस कैंप के आयोजन के सन्दर्भ में भौतिक निरिक्षण करते हुए सबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यक्रम के संचालन के प्रबंधन के सम्बन्ध में कई आवश्यक निर्देश दिया गया। ज्ञातव्य है कि शनिवार को कोढ़ा प्रखंड परिसर में लीगल सर्विस कैंप के आयोजन होना है। जिसमे सरकार की गरीबी उन्मूलन, बच्चो से सबंधित तथा ट्रांसजेंडर पर्सन से सबंधित योजनाओ के सन्दर्भ में डीएलएसए द्वारा जानकारियां मुहैया कराई जाएगी। जिसमे सभी प्रकार के योजनाओं का बैनर एवं स्टॉल लगाकर विधिक जानकारी एवं सरकारी सहायता जैसे कन्या उत्थान योजना, सामाजिक कल्याण योजना, राशन कार्ड निर्माण सबंधी योजना, श्रम कार्ड निर्माण योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि से सबंधित लाभ दिया जाएगा । डीएलएसए सचिव श्री पांडे ने आम जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ उठाए। डीएलएसए सचिव श्री पांडे ने आम लोगो से आगामी 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में हिस्सा लेकर अपने अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निस्पादन के लिए भी अपील किया है। जिसके लिए जिला जज सह अध्यक्ष डीएलएसए हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर डीएलएसए सचिव अखिलेश पांडे के कुशल मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर डीएलएसए द्वारा पूरे कटिहार जिला और रेलवे छेत्र में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
