पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पीसीसी पथ का फीता काटकर किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के वार्ड संख्या-01 कनवा टोला में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत डॉक्टर रंजना झा के घर से संतोष भगत के घर होते हुए दीपक भारद्वाज के घर तक ईट सोलिंग तथा वार्ड संख्या 43 में घूरन शर्मा के घर से प्रभु नाथ सिंह के घर तक लगभग 21 लाख 50 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पीसीसी पथ का शिलापट अनावरण एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान एवं निगम पार्षद मुनीलाल उरांव एवं चांदनी देवी के साथ ही भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष बबन झा, डॉक्टर आशुतोष झा, मंटू साह, राजू चौहान, रतन साह, सोनू सिंह, संतोष भगत, सुरेश सिंह, संजीव कुमार, दीपक भारद्वाज, प्रियंका सिंह, रविंद्र नाथ पोद्दार ,निलेश ठाकुर, प्रभुनाथ सिंह, आयुष सिंह एवं राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थेl पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया की पथ के अभाव में यहां निवास करने वाले परिवारों को यातायात में काफी कठिनाई हो रही थी। खासकर बरसात के दिनों में जल जमाव के कारण बच्चे ,बुजुर्ग एवं महिलाओं के लिए यातायात काफी कष्टकर हो जाता था। लेकिन अब इन पथों के निर्माण पूर्ण होने से लोगों को यातायात में काफी सुविधा हो रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई योजनाओं का कार्य लगातार चल रहा है।जिसके पूर्ण होने से नगर वासियों को काफी सुविधा सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
