वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेरिया तीनपनियां में नेहरू युवा क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव। बताते चलें कि खेरिया तीनपनियां में आयोजित इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें की फाइनल मुकाबला धनबाद और छपरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ी को कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आयोजकों ने मेडल एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में और भी बेहतर करने की लालसा जागती है और युवा आगे और भी मेहनत कर वॉलीबॉल क्षेत्र में राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नाम करते हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिया। मौके पर मुखिया सोहराब अली, सरपंच मोहम्मद अख्तर, समिति आसिफ इकबाल, पूर्व समिति मोहम्मद इब्राहिम, खेल अध्यक्ष अबुल कलाम आजाद, खेल सचिव मोहम्मद कैसर जमील,कांग्रेस नेता इश्तियाक आलम, मनी पासवान,राजीव कुमार, खिलाड़ी निस्तार आलम, परवेज आलम, मोहम्मद आलम, जाकिर हुसैन, अब्दुल बारीक, बहारुद्दीन, मोहम्मद शाहजहां, सईद अनवर, फिरदौस आलम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
