पंचायत उपचुनाव 2023 का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
मनोरंजन साहा (बारसोई)
पंचायत उपचुनाव 2023 के लिए गुरुवार को हुए मतदान में बारसोई के दो पंचायत सुधानी एवं बलतर में लगभग 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसके लिए प्रशासन मुस्तैद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका ने बताया कि प्रखंड के सुधानी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के लिए वार्ड सदस्य का चुनाव हुआ जबकि बलतर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 17 के लिए पंच सदस्य के लिए चुनाव हुआ जो शांतिपूर्वक रहा।उन्होंने कहा कि चुनाव में कुल 65.69 प्रतिशत मतदान हुए।अब 30 तारीख को मतगणना के बाद ही उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। ज्ञात होगी दोनों पंचायत में वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्य की मृत्यु के उपरांत दोनों पद रिक्त हो गए थे जिसको लेकर पंचायत उपचुनाव कराया गया है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
