फुटपाथ विक्रेताओं के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री स्ट्रीट भेंडर आत्मनिर्भर निधि के तहत दिया गया लोन
मनोरंजन साहा (बारसोई)
नगर पंचायत बारसोई परिसर में फुटपाथ विक्रेताओं के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री स्ट्रीट भेंडर आत्मनिर्भर निधि के तहत दिए अनुदानित ब्याज पर दिये जा रहे कार्यशील पूंजी एवं कार्यशील पूंजी प्राप्त लाभुकों एवं उनके परिवारों को सरकार के विभिन्न आठ योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ दीप जलाकर मुख्य पार्षद विमला देवी, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ब्रिज किशोर राम, नगर पंचायत स्वच्छता पदाधिकारी अरुणिमा पूर्वे ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के बैंक प्रबंधक एमके मधुकर, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह दीपक चंद्र दास बेबी खातून सहित वार्ड पार्षद गण उपस्थित रहे तथा नगर मिशन प्रबंधक अजीत कुमार पांडे भी कार्यक्रम में मौजूद थे, कार्यक्रम के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी ने बैंकों से प्रधानमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिए जा रहे ऋण के संवितरण में तेजी लाने को कहा, मुख्य पार्षद ने कहा कि यह योजना फुटकर विक्रेताओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी उन्होंने आठ योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि स्वनिधि से समृद्धि इस योजना से जुड़कर सभी फुटपाथ विक्रेता समृद्ध हो रहे हैं, उपमुख्य पार्षद ने बताया कि यह योजना अत्यधिक छोटे फुटपाथ विक्रेताओं के लिए अमृत का कार्य कर रही है, यह योजना तब आरंभ की गई जब पूरी दुनिया कोरोना जैसे महामारी से ग्रसित थी ऐसी विषम परिस्थिति में प्रधानमंत्री ने फुटपाथ विक्रेताओं को सरकार की गारंटी पर अति लघु ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें नया जीवन दान दिया है इसलिए हम सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री के भरोसे को पूरा करते हुए सही समय पर अपना ऋण चुकाए और आगे का ऋण प्राप्त करें, मौके पर वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
