June 24, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से रंजना इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज कटिहार के छात्रों ने की बैठक

Read Time:2 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रटनी में गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से रंजना इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज कटिहार के छात्र-छात्राओं की बैठक आयोजित की गई। मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं महिपाल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवेयरनेस कार्यक्रम को लेकर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई है बताया कार्यक्रम का उद्देश्य की ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हैं कैसे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है लोग किस प्रकार स्वस्थ रहेंगे लोगों का किस प्रकार इलाज करना है लोगों को कैसे मोटिवेट करना है आदि बातों को लेकर नर्सिंग कॉलेज के छात्राओं को बताया गया। मौके पर सीएचओ संपत राज ने बताया कि रंजन इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का मुहीम चलाया जा रहा है। मौके पर स्वास्थ्य कैंप में किस प्रकार मरीज से मिलना है, कैसे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना है आदि बिंदुओं पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जा रहा है। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Previous post घरेलू व परिवारिक मामलों के निपटारा हेतू ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन
Next post डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण को लेकर मंत्री को सौंपा मांग पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial