June 24, 2026

एकजुटता के साथ डीलर संघ ने प्रखंड परिसर में धरना दिया

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

8 सूत्री मांगों को लेकर मनिहारी के डीलर संघ ने जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मलिक की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना दिया। श्री मलिक ने बताया कि जब तक हमारी मांगे राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। मालूम हो की देशव्यापी हड़ताल को लेकर पूरे देश सहित मनिहारी के डीलर संघ भी 1 जनवरी से अपनी एकजुटता दिखाते हुए हड़ताल पर हैं।इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल पासवान, सचिव जैनुल अंसारी, जिला उपाध्यक्ष विजय शाह, गिरीश सिंह, चंद्रशेखर पासवान, जिला कोषाध्यक्ष समीर घोष, कालीचरण, जलालुद्दीन खान, सहित प्रखंड के तमाम डीलर मौजूद थे।

Previous post सद्भावना क्रिकेट क्लब राजवाड़ा की अगुवाई में पंद्रह दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।
Next post पूर्वी मुरादपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial