June 24, 2026

पूर्वी मुरादपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद

Read Time:2 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बरारी विधानसभा के कुर्सेला प्रखंड अन्तर्गत पूर्वी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाईव प्रसारण कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल शामिल होकर लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहन प्रचार-प्रसार एवं इन योजनाओं के शतप्रतिशत परिपूर्णता प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को रथ के माध्यम से पूरे देश हर जिले के लोगों को केंद्र सरकार की योजना की जानकारी एवं जागरूकता अभियान चला कर लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।भाजपा सरकार द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ हर तबके के लोग उठा रहे हैं।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम महतो, मिथुन चौधरी, प्रीतम चौधरी, शुभम कुमार, मुखिया अर्चना कुमारी, वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष पिन्टु राय,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष केम्पु मंडल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सदस्य मिलन कुमार, उपमुखिया रंजीत मंडल आदि ने भाग लिया।

Previous post एकजुटता के साथ डीलर संघ ने प्रखंड परिसर में धरना दिया
Next post महापौर ने एक करोड़ 58 लाख की राशि से किया सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial