June 24, 2026

महापौर ने एक करोड़ 58 लाख की राशि से किया सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 37 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 एवं 45 में आठ सड़कों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, उपमहापौर मंजूर खान ने किया गया। यह सारी सड़कें नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सड़कों में से एक है। जिसका शिलान्यास एवं उद्घाटन महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा किया गया है। लगभग 1 करोड़ 58 लाख की राशि से यह सारी सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है।इसमें से कुछ सड़क बनकर तैयार है, तो कुछ सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है।कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही और भी सारी वार्डों में सड़क एवं नालों का निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में हम सब मिलकर लगातार काम कर रहे हैं।वही कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल के कार्यकाल के 1 साल पूरा होने के भीतर-भीतर लगभग सैकड़ो ऐसी सड़कें हैं। जिनको नगर निगम के द्वारा बनाया गया है और आने वाले समय में भी और भी विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य कर शहर को सुंदर बनाया जाएगा।उपमहापौर मंजूर खान ने बताया कि आने वाले बरसात को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न एसी अनेकों सड़क हैं जिसमें जल जमाव की समस्या रहती है। उन सारी सड़कों को हम सब मिलकर चिन्हित कर बरसात से पहले उन सारी सड़कों को भी नगर निगम के द्वारा बनाया जाएगा।कार्यक्रम में निगम पार्षद चांदनी देवी, खुशबू प्रवीण, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भरत पोद्दार, छोटु पोद्दार, एवं अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।

Previous post पूर्वी मुरादपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद
Next post राजद की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा,पार्टी का कार्यक्रम आने वाले चुनावी समर का शंखनाद है : इशरत प्रवीण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial