June 24, 2026

भाजपा मनिहारी नगर एवं ग्रामीण मंडल की हुई बैठक

Read Time:2 Minute, 17 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार भारतीय जनता पार्टी मनिहारी नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया। बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बजबूत एवं भरतार बनाने को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक का संचालन अनुज कुमार मंडल मनिहारी नगर अध्यक्ष एवं हेमंत सिंह मनिहारी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई।बैठक में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर संगठन को मजबूत करने एवं बूथ स्तर तक संगठन विस्तार कर घर-घर जाकर लोगों को देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं ग्रामीण स्तर तक पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों को संगठन से जोड़ने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बल देना का आग्रह किया।इस बैठक में भाजपा लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, विधानसभा संयोजक संजय मंडल, विधानसभा प्रभारी दिलीप वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह, दशरथ रजक वीरेंद्र कुमार झा, विजय यादव, राजेश पोद्दार, गुड्डू यादव, विजय झा, मुन्नीलाल साह, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा गुप्ता, मीना देवी ,अनवरी खातुन, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Previous post भाजपा नगर दक्षिण मंडल की हुई बैठक
Next post जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर्व की तरह मनेगी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial