कुर्सेला प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिले के बरारी विधानसभा के कुर्सेला प्रखंड अंतर्गत शाहपुर धर्मी पंचायत भवन एवं कुर्सेला नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ के माध्यम से विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने स्थानीय लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना में फ्री गेस चुल्हा, रेहड़ी पटरी, खोखा, खोमचा, बाजार लगानें वालें लोगों को 10 हजार रुपए बिना गारंटी के फार्म भरवाए, सुकन्या योजना, हेल्थ चेकअप व अन्य योजनाओं का लाभ की जानकारी दी गई। एवं ग्रामीणों को ड्रोन द्वारा जैविक ढ़ंग से रसायनों के छिड़काव की भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल जी के द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, कुर्सेला नगर पंचायत के मुख्यपार्षद लवली कुमारी, उपमुख्यपार्षद पुनम देवी, मुख्यपार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मिलन मंडल, शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरूण यादव, भाजपा मंडल गौतम महतो, भाजपा यूवा मोर्चा मंडल महामंत्री सन्नी जैसवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मिथुन चौधरी, प्रीतम जैसवाल, सोनू झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय यादव, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुऐ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
