June 24, 2026

डीएसपी शैलेश के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी, विभिन्न कांडों के छः वांछित अपराधी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 44 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार के पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार के निर्देश पर मनिहारी डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में मनिहारी थाना से जुड़े विभिन्न कांडों के वांछित व फरार अपराधियों के अलग-अलग ठिकानों पर बीती रात छापेमारी की गई जिसमें 6 नामजद व फरार वांछित अपराधी गिरफ्तार किये गये ।थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में दिलारपुर से दिलीप यादव, मारालाईन मनिहारी से टोनी उर्फ सुनील कुमार और सोनू कुमार, मधेपुरा से विजय कुमार भारती, कारीकोसी बांध से विपिन मंडल, पेची टोला दिलारपुर से मोहिबुर शामिल है। सभी अपराधियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस छापेमारी अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, विमलेश कुमार, संजय यादव, अंजनी कुमार सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।पुरी रात चली छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मचा है और जनमानस में पुलिस के प्रति असामान्य विश्वास जगा है।

Previous post कुर्सेला प्रखंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा
Next post प्रखंड प्रमुख पर पंसस ने अविश्वास को ले दिया प्रस्ताव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial