September 17, 2026

सम्मानित किये गये, जनपद के सर्वश्रेष्ठ खेल शिक्षक “प्रमोद दीक्षित”

Read Time:5 Minute, 3 Second

Reporting by वी के रस्तोगी

जनपद सीतापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदन पारा विकास क्षेत्र एलिया में तैनात खेल अध्यापक प्रमोद दीक्षित को उनके द्वारा खेलों को बढावा देने तथा जनपद की खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण देकर के उन्हें कुशल खिलाड़ी बनाने में अपना योगदान देने के लिए श्री महेंद्र कुमार शास्त्री सरल स्मृति समारोह में उप जिलाधिकारी महमूदाबाद द्वारा खेल शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम सीतापुर की महमूदाबाद तहसील में संपन्न हुआ, सीता इंटर कालेज में हुए इस सम्मान समारोह मे कई अन्य अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया, परंतु सबसे अधिक प्रशंसा प्रमोद दीक्षित जी को प्राप्त हुई।इस संवाददाता से एक संक्षिप्त वार्ता में प्रमोद दीक्षित ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम ग्राम भेरुकहा पोस्ट बंभौरा विकास क्षेत्र तहसील महोली जिला सीतापुर के निवासी हैं, हमारे पूज्य पिताजी ने भी खेल अध्यापक के रूप में पंत इंटर कॉलेज बंभौरा सीतापुर में सेवाएं दी,उनका क्षेत्र में बहुत सम्मान था,हमारा परिवार इससे काफी प्रभावित हुआ और मुझे भी अध्यापन क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली,मेरे घर एक बडे भाई भी शिक्षक के रूप में जनपद के ही विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इन सब का अनुसरण करते हुए मुझे भी जनपद की प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए अध्यापन क्षेत्र में आने की ईश्वरीय प्रेरणा प्राप्त हुई।अतः मैने भी अध्यापन कार्य में खेल के क्षेत्र को लेकर ही आगे बढ़ने का निश्चय किया, शिक्षा विभाग में चयन होने के बाद बच्चों को खेल के क्षेत्र में निखारकर आगे बढाने के लिए मेरी प्रतिभा को विभाग ने पहचाना और मुझे खेल अध्यापक की अतिरिक्त भूमिका प्रदान की, जिसे मैं अपनी पूर्ण क्षमता एवं दायित्व से निभा रहा हूँ, मेरे द्वारा जनपद की तमामखेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका भी निभाई गई है,तथा बहुत बच्चों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है,जिसमें से बहुत बच्चों ने तमाम खेल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक तथा रजत पदक एवं अन्य पदकों को प्राप्त करके जनपद सीतापुर का नाम राष्ट्रिय स्तर पर चमकाया है। मैं सतत रूप से लगा हुआ हूं कि जनपद की खेल प्रतिभाओं को ओलंपिक के स्तर तक पहुंचा कर स्वर्ण पदक प्राप्त करवा सकूं, जिससे कि हमारे जनपद का नाम भी संपूर्ण विश्व के मानचित्र पर अंकित हो सके, यह मेरा सपना मेरी कड़ी मेहनत के द्वारा जरूर सफल होगा ऐसा मुझे विश्वास है,श्री दीक्षित जी के द्वारा कई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपने प्रदेश की टीम का मार्गदर्शन भी किया गया है, तथा तमाम खिलाडियों को लेकर अन्य राज्यों में ले जाकर वहाँ पर उनका नेतृत्व भी किया गया है, जिसमें उन खिलाडियों के द्वारा कई पुरस्कार भी जीते गए हैं।तथा राज्य ओर जनपद का नाम रौशन किया गया है।उनके इस अभूतपूर्व प्रयासों और योगदान को देखते हुए उन्हें तमाम बार शिक्षा विभाग,खेल विभाग ,स्वंयसेवी,सामाजिक संस्थाओं,और प्रशासन के द्वारा सम्मानित भी किया गया है, इसी कडी मे यह सम्मान भी प्राप्त हुआ है,इस सम्मान के लिए उनके द्वारा द्वारा सीता ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश चंद बाजपेई का आभार प्रकट किया गया।

Previous post मधेपुरा में 51हजार घूस लेते अंचल कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई ।
Next post कानपुर सिख विरोधी दंगा:- एसआईटी की जांच में 67 दगाइयां चिन्हित अब होगी गिरफ्तारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial