मधेपुरा में 51हजार घूस लेते अंचल कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई ।
मधेपुरा में अंचल कर्मचारी को ₹51000 घूस लेते विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जमीन में मयुटेशन के लिए घुस लिए जा रहा था। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई मधेपुरा स्थित सिद्धेश्वरी में कर्मचारी के आवास पर की। कर्मचारी का नाम देवनारायण मेहता बताया जाता है। वह गम्हरिया में कर्मचारी हैं और मधेपुरा में प्रतिनियुक्ति पर तैनात है। बताया जाता है कि हनुमान नगर चौरा निवासी सुरुचि देवी से वह ₹51000 घूस ले रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज सुबह कर्मचारी ने सिंघेश्वर छात्रावास वाले आवास पर था और वह घूमने के लिए कमरे से बाहर गया था । इसी दौरान विजिलेंस की टीम कुछ दूरी पर गाड़ी लगाकर रेकी कर रहा थी। विजिलेंस की टीम द्वारा महिला से पैसे लेते कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । इस छापेमारी में कुल 11 लोग शामिल थे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
