August 26, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Read Time:2 Minute, 33 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ रामपुर पंचायत के केलाबारी गाँव स्थित प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की आवास पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहीं रेडियो तो कहीं टेलीविजन पर प्रधानमंत्री के मन की बातों को ध्यान से सुना। कहा कि आदि गांवों में लोगों ने एक जगह एकजुट होकर प्रधानमंत्री के मन की बातों को सुना। भाजपा कार्यकर्ता सह समाज सेवी गौतम कुमार ने कहा की पीएम मन की बात कार्यक्रम को सुना गया नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमृतकाल में एक नयी उमंग है, नयी तरंग है। दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75 वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया है। हमारे संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में भारत के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का वर्णन किया गया है और ये बहुत दिलचस्प है कि तीसरे अध्याय के प्रारंभ में हमारे संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चिसत्रों को स्थान दिया था। कहा की प्रभु राम का शासन, हमारे संविधान निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत था और इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने देव से देश की बात की थी राम से राष्ट्र की बात की थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर ने देश के करोड़ों लोगों को मानो एक सूत्र में बांध दिया है। सबकी भावना एक सबकी भक्ति एक सबकी बातों में राम सबके हृदय में राम है। प्रधानमंत्री के मन की बात से समाज के लोगों के बीच एक नया संदेश जाता है। लोगों को एक नई चेतना जगाती हैं। इस मौके पर मुकेश कुमार, रंजीत सिंह, चंदन कुमार आदि महिला उपस्थित रहें।

Previous post बारसोई के नवपदस्थापित एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने संभाली पदभार कहा अनुमंडल का विकास पहली प्राथमिकता
Next post राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं एनएमओ ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial